फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Young man attacked while returning home following allegations of using abusive language over the phone

Hisar News: फोन पर गाली देने के आरोप के बाद घर लौट रहे युवक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked while returning home following allegations of using abusive language over the phone

विज्ञापन

नारनौंद। गांव लोहारी राघो में फोन पर शुरू हुआ विवाद 20 वर्षीय युवक पर हमले तक पहुंच गया। घर लौट रहे युवक रजत की गाड़ी रोककर सात लोगों ने मारपीट की। घायल रजत को नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
जांच अधिकारी प्रवीण कुमार के अनुसार, रजत ने पुलिस को बताया कि 22 अक्तूबर को उसके पास गांव के विकास का फोन आया। विकास ने आरोप लगाया कि रजत उसे गालियां दे रहा है जिसे रजत ने गलत बताया। इसके बाद विकास के पिता लक्ष्मण दास ने भी फोन पर गाली-गलौज कर रजत को गांव आने की चुनौती दी। रजत अपने दोस्त अनिल के साथ घर लौट रहा था। तभी लक्ष्मण दास, विकास, अमन, रमन, कश्मीरी लाल, भीम और संतोष ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि विकास ने रजत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लक्ष्मण दास ने डंडे से रजत के बाएं हाथ पर वार किया। अमन और रमन ने थप्पड़-मुक्के मारे। विकास ने नुकीली लोहे की चीज से रजत की कमर और बाजू पर भी वार किया। मारपीट के बाद लक्ष्मण दास ने रजत को दोबारा विवाद करने पर जान से मारने की धमकी दी। 23 अक्तूबर को रजत के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed