{"_id":"6689ccfe92a8f8e75d0d0df5","slug":"you-can-take-admission-in-bsc-yoga-science-till-12th-july-hisar-news-c-21-hsr1013-416053-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बीएससी योग साइंस में 12 जुलाई तक ले सकते हैं दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बीएससी योग साइंस में 12 जुलाई तक ले सकते हैं दाखिले
Sun, 07 Jul 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में नए सत्र से कई रेगुलर कोर्स व इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू किए गए हैं। इनमें बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योग साइंस भी है। जिसमें दाखिला लेने के लिए जीजेयू ने अंतिम तारीख बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है। बीएससी योग साइंस में किसी भी संकाय का विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी के पास 12वीं में मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय होना जरूरी नहीं है।
बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योगा साइंस में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा जीजेयू ने कई कोर्सों की दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 12 जुलाई किया है। योग के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
कोर्स की डिग्री होने के बाद स्कूल, जिम, हेल्थ रिजाॅर्ट, रिसर्च, अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, हाउसिंग सोसाइटी, कॉरपोरेट जगत, अकादमिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध होंगे। इसके अलावा योग टीचर भी बन सकते हैं। इसके अलावा विदेशों में भी योग ट्रेनर की काफी मांग है। इसके लिए देश, विदेश में कई प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बीएससी-एमएससी इंटीग्रेटेड योग साइंस में सभी संकाय के विद्यार्थी दाखिले ले सकते हैं। कोर्स में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। कोर्स में दाखिले की तारीख को बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी गई है। -प्रो. नरसी राम बिश्नोई, कुलपति, जीजेयू।