फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   You can file a complaint if you put a poster outside a residence without permission.

Hisar News: बिना अनुमति के किसी आवास के बाहर लगाया पोस्टर तो कर सकते हैं शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
You can file a complaint if you put a poster outside a residence without permission.
हांसी पुराना कचहरी चौक पर राजनीतिक दल के दीवार पर लगे विज्ञापन को मिटाते हुए परिषद के कर्मचारी।
हांसी। आचार संहिता के दौरान अगर बिना किसी अनुमति के किसी के आवास पर पोस्टर लगाए तो इसकी शिकायत सी विजिल एप पर की जा सकती है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति, शराब बांटने, रुपये बांटने, मतदाताओं को प्रलोभन देने, बिना अनुमति के किसी के घर या प्रतिष्ठान पर बैनर व पोस्टर लगाने व आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर सकेगा। शिकायत मिलने पर आयोग 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों की ओर से लोगों के घरों पर बिना पूछे पार्टी के झंडे, उनके दीवारों पर वॉल पेंटिंग या पोस्टर लगा देते हैं। ऐसे में घर के मालिक, छोटा सा काम कर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। क्योंकि अगर कोई राजनीतिक पार्टी किसी के निजी आवास में झंडे या बैनर लगती है तो उसके लिए उसे घर के मालिक से परमिशन लेना होता है। मामले में शिकायत के लिए एप से खींची फोटो या वीडियो बनाकर भेजनी होगी। मोबाइल में पहले से खींची फोटो व वीडियो मान्य नहीं होगी। एप पर दर्ज शिकायत कंट्रोल रूम में पहुंचेगी। कंट्रोल रूम लघु सचिवालय में बनाया गया है। जिसमें 24 घंटे कर्मचारी की तैनात रहेगी। इसी दौरान शिकायत में दी गई लोकेशन के आसपास मौजूद अधिकारी पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी 30 मिनट में उसकी जांच कर अपनी रिपोर्ट संबंधित एआरओ को देंगे। इसके बाद एआरओ कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत करने वाला शख्स एप पर अपना मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी न देकर अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहेगा तो कार्रवाई की जानकारी उस तक नहीं पहुंचेगी। पहचान उजागर करना चाहता है तो उसके मोबाइल पर मैसेज आएगा। मामले में आयोग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन



रैली व पोस्टरों के लिए होगी जगह निश्चित
चुनाव के दौरान उम्मीदवारों को रैली, होर्डिंग लगाने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। इसके लिए जगह तय की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई है। नगर परिषद द्वारा होर्डिंग लगाने के लिए 15 जगह तय की गई है। रैली के लिए दो जगह चिह्नित की जा रही है। पहले अनाज मंडी के शेड की जगह निश्चित की गई है, लेकिन आगामी दिनों में सरसों व गेहूं की फसल आने के चलते इसे बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------

अगर किसी के आवास पर बिना अनुमति के कोई राजनीतिक पोस्टर लगाता है तो व्यक्ति इसकी शिकायत एप पर कर सकते है। शिकायत के 100 मिनट पर कार्रवाई होगी। - मोहित महराणा, आरओ व एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed