{"_id":"627c1d4207ec4c4497640615","slug":"yellow-alert-of-severe-heat-issued-in-haryana-till-may-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कई जिलों में तापमान फिर पहुंचा 45 पार, 15 मई तक भीषण गर्मी व प्रचंड लू चलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कई जिलों में तापमान फिर पहुंचा 45 पार, 15 मई तक भीषण गर्मी व प्रचंड लू चलने के आसार
Thu, 12 May 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 12 May 2022 02:02 AM IST
सार
हिसार, फरीदाबाद, सिरसा और नारनौल में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। 15 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी व प्रचंड लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्तमान में बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म पश्चिमी शुष्क हवाओं की वजह से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ-साथ लू भी अपना असर दिखा रही है। इससे संपूर्ण इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस से 30.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले आने वाले चार दिनों तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। साथ ही अनेक स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2.0 से 3.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
प्रदेश के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी व प्रचंड लू चलने के आसार हैं। अनेक स्थानों पर दोपहर बाद तेज गति से धूल भरी हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बादलवाही भी देखने को मिलेगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने 15 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
बुधवार को अधिकतम तापमान की स्थिति
- बापौनी फरीदाबाद 45.6
- हिसार एएमएफयू 45.5
- सिरसा एडब्ल्यूएस 45.3
- नारनौल 45.0
- रोहतक 43.4
- भिवानी 42.2