{"_id":"6a34340e32d8ab325506bb7d","slug":"xen-told-the-traders-i-am-out-of-town-if-the-dc-summons-me-i-will-reach-the-office-in-five-minutesxen-told-the-traders-i-am-out-of-town-if-the-dc-summons-me-i-will-reach-the-office-in-five-minutes-hisar-news-c-21-hsr1020-893753-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: व्यापारियों से बोले एक्सईएन- बाहर हूं, डीसी ने बुलाया तो 5 मिनट में कार्यालय पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: व्यापारियों से बोले एक्सईएन- बाहर हूं, डीसी ने बुलाया तो 5 मिनट में कार्यालय पहुंचे
Thu, 18 Jun 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
हांसी। शहर में बारिश के बाद हुए जलभराव व सीवरेज व्यवस्था की बदहाली को लेकर सर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारी जिला सचिवालय में डीसी राहुल नरवाल व एसडीएम राजेश खोथ से मिलने पहुंचे। इससे पहले व्यापारी एकत्रित होकर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में गए। वहां एक्सईएन (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) नहीं मिले तो व्यापारियों ने फोन कर पूछा तो उन्हें बोला कि वह खानपुर सिंधड़ गए है। इसके बाद वह डीसी राहुल नरवाल के पास पहुंचे। डीसी ने एक्सईएन को बुलाया तो वह 5 मिनट में उनके कार्यालय में पहुंच गए।
डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी को व्यापारियों के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद एक्सईएन संजीव त्यागी शाम चार बजे अनाज मंडी में पहुंचे और वहां पर सभी व्यापारियों से बातचीत कर समस्याएं पूछीं। इस दौरान व्यापारियों ने अनाज मंडी डिस्पोजल में व जाट धर्मशाला के पास वीटी पंप लगाने की मांग की।
इस पर एक्सईएन ने जल्दी वीटी पंप लगवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से समय पर सीवरेज की सफाई नहीं किए जाने के कारण शहर के अनेक हिस्से जलमग्न हो गए हैं जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सर्व व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रामअवतार तायल, जय सिंह पाली, कमलेश गर्ग, कांग्रेस नेता तेलुराम जांगड़ा सहित शहर के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग जिला सचिवालय पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के बाद सड़कों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर जाने से आमजन और व्यापारियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उसंबंधित विभाग समस्या के समाधान की ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
प्रधान बजरंग बंसल व रामअवतार तायल ने कहा कि यदि जल्द ही जलभराव और सीवरेज समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही जलभराव की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके।