फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   X user viral post on Jyoti Spy case Pakistan

पाक जासूस यूट्बर ज्योति: एक साल पहले एनआईए को दी थी जानकारी, X यूजर ने ज्योति को लेकर किया था अलर्ट

Sun, 18 May 2025 07:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 07:54 PM IST
सार

एक साल पहले मई 2024 में, एक एक्स यूजर कपिल जैन ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को टैग करते हुए ज्योति की गतिविधियों पर संदेह जताया था। उन्होंने लिखा था की 'एनआईए, कृपया इस महिला पर करीबी नजर रखें। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
X user viral post on Jyoti Spy case Pakistan
ज्योति मल्होत्रा - फोटो : Insta @TravelWithJo

विस्तार

(मनोज कौशिक) पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई लड़की ज्योति लंबे समय तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी की नजर में नहीं आई लेकिन एक X यूजर ने उसे पकड़ लिया था। 
विज्ञापन


साल 2024 का है X पोस्ट 

एक साल पहले मई 2024 में, एक एक्स यूजर कपिल जैन ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को टैग करते हुए ज्योति की गतिविधियों पर संदेह जताया था। उन्होंने लिखा था की 'एनआईए, कृपया इस महिला पर करीबी नजर रखें। वह पहले पाकिस्तानी दूतावास के कार्यक्रम में गई, फिर 10 दिनों के लिए पाकिस्तान गई और अब कश्मीर जा रही हैं। इन सबके पीछे कुछ लिंक हो सकता है।  X पर किया गया पोस्ट अब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के बाद कई लोग सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी में ज्योति 

जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा के हिसार की ज्योति मल्होत्रा को लेकर अब तरह-तरह के खुलासे हो रहे हैं। कोर्ट ने शनिवार को उसे पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा और माना जा रहा था कि पूछताछ में कई तरह के खुलासे होंगे। इस कड़ी में अब एक नई बात सामने आ रही है। एसपी हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान उसे एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति प्रायोजित यात्राओं पर पाकिस्तान जाती थी। वह पहलगाम हमले से पहले पाकिस्तान में थी। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, जिसके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

X user viral post on Jyoti Spy case Pakistan
वायरल X पोस्ट - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर के बाद संदिग्धों की सूची में थी ज्योति

तीन बार पाकिस्तान जा चुकी ज्योति को पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी आईबी ने संदिग्धों की सूची में शामिल किया था। देश की खुफिया सूचनाएं साझा करने का इनपुट मिलने के बाद से ज्योति के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट ट्रैस किए जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें: जासूस ज्योति उगलने लगी राज: पहलगाम हमले से पहले गई थी पाकिस्तान, 'जट रंधावा' कनेक्शन ने सबको चौंकाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed