फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wrestlers won 6 medals including 2 gold

Hisar News: एशियन स्पोर्ट्स स्कूल के पहलवानों ने 2 स्वर्ण सहित 6 पदक जीते

Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 19 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers won 6 medals including 2 gold
हिसार में पदक विजेता पहलवानों का स्वागत करते खेलप्रेमी।
हिसार। बठिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में उमरा के एशियन स्पोर्ट्स स्कूल के पहलवानों ने 2 स्वर्ण सहित 6 पदक हासिल किए हैं। इनमें स्वीटी मलिक ने 50 किलोग्राम भारवर्ग और काजल ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार 68 किलोग्राम भारवर्ग में मुस्कान, 59 किलोग्राम भारवर्ग में अंशु मलिक, 62 किलोग्राम भारवर्ग में रैंसी और 61 किलोग्राम भारवर्ग में समय ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। चैंपियनशिप में काजल को बेस्ट रेसलर घोषित किया गया।
विज्ञापन

सभी पहलवान स्कूल में स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं कोच संजय मलिक के पास अभ्यास कर रहे हैं। सभी पहलवानों का एशियन स्पोर्ट्स स्कूल पहुंचने पर संस्थापक हवा सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल मनीष, मैनेजमेंट मेंबर माया मलिक ने पहलवानों को बधाई दी। वहीं अब पदक विजेता खिलाड़ी खेलो इंडिया गेम्स में दमखम दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप में कंपीटिशन डायरेक्टर की भूमिका भी संजय मलिक ने निभाई थी। चैंपियनशिप 4 जनवरी 17 जनवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात साल से अभ्यास कर रहीं हैं स्वीटी
पहलवान स्वीटी मलिक एशिया चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत चुकी हैं। नेशनल स्तर पर 15 से अधिक पदक पर कब्जा कर चुकी हैं। सात साल पहले स्वीटी ने कुश्ती से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। हर प्रतियोगिता में स्वीटी मलिक पदक जीत रही हैं।

नेशनल स्तर पर तीन पदक जीत चुकी हैं काजल
काजल पांच साल से अभ्यास कर रही हैं। नेशनल स्तर पर तीन पदक जीत चुकी हैं। काजल का सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना है।

पहली बार में ही यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में समय मलिक ने जीता पदक
पहलवान समय मलिक ने पहली बार ही ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में भाग लिया था। पहली बार में ही पदक हासिल कर लिया। समय कोच संजय मलिक का बेटा है। वह अपने पिता के पास छह साल से अभ्यास कर रहा है।


काफी खुशी की बात है कि स्कूल के छह पहलवानों ने पदक जीते हैं। पहले भी पहलवान नेशनल स्तर पर पदक जीत चुके हैं। अब पहलवान खेलो इंडिया गेम्स में दमखम दिखाएंगे। - संजय मलिक, स्पोर्ट्स डायरेक्टर एवं कोच, एशियन स्पोर्ट्स स्कूल, उमरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed