{"_id":"6abab742f5c1fb079801aeb4","slug":"status-reports-sought-from-all-departments-ahead-of-the-municipal-corporations-house-meeting-hisar-news-c-21-hsr1005-961675-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निगम में हाउस की बैठक से पहले सभी विभागों से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निगम में हाउस की बैठक से पहले सभी विभागों से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम में हाउस की बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक से पहले पिछली बैठक में रखे गए मुद्दों पर अलग-अलग विभागों से स्टेट्स रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एक अक्तूबर तक पार्षदों से उनके वार्डों में करवाए जाने वाले कार्यों से संबंधित एजेंडे मांगे गए हैं।
मेयर प्रवीण पोपली के अनुसार, 17 अक्तूबर के बाद हाउस की बैठक होगी। अधिकारियों से पहले ही जानकारी मांगी गई है ताकि ऐन मौके पर पार्षदों को रिपोर्ट न मिले। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगामी हाउस बैठक का एजेंडा तैयार किया जाएगा। बता दें कि प्रवीण पोपली के मेयर बनने के बाद अब तक हाउस की एक ही बैठक हुई है। इससे पहले दो मार्च को हुई बैठक में 400 से अधिक एजेंडे रखे गए थे।
बुधवार को जनस्वास्थ्य विभाग के साथ होगी बैठक
हाउस की बैठक में पेयजल और सीवरेज से जुड़ी समस्याओं पर सबसे अधिक हंगामा होता है। इसलिए इनसे संबंधित शिकायतों की पहले ही समीक्षा की जाएगी। इसके लिए बुधवार दोपहर तीन बजे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नगर निगम कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। इसमें निगम और जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछली बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग से संबंधित रखे गए एजेंडों की स्टेट्स रिपोर्ट भी ली जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलना है। इसके बाद हाउस की बैठक रखी जाएगी। सभी पार्षदों से एजेंडे मांग लिए गए हैं। अधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि समय रहते मुद्दों पर चर्चा की प्लानिंग की जा सके।
- प्रवीण पोपली, मेयर, नगर निगम हिसार।