फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Workers to stage protest at all district headquarters on 26th

Hisar News: सभी जिला मुख्यालयों पर मजदूरों का रोष प्रदर्शन 26 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Workers to stage protest at all district headquarters on 26th
कांग्रेस कार्यालय हिसार में बैठक करते भवन भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक के पदा​धिकारी।
हिसार। भवन निर्माण मजदूर संघ इंटक हरियाणा राज्य की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को राजगढ़ रोड स्थित कांग्रेस भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोहान ने बताया कि एसकेएम किसान संगठनों के आह्वान पर इंटक ट्रेड यूनियन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सैकड़ों मजदूरों के साथ 26 नवंबर को रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 700 लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। यूनियन ने कहा कि सरकार लगातार मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर रही है और श्रमिक वर्ग को मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं को रोककर उनके भविष्य को असुरक्षित बना रही है।
विज्ञापन


बैठक में असंगठित निर्माण श्रमिकों और मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को गंभीर बताया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण मजदूरों की कल्याणकारी योजनाओं के पोर्टल को बंद करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मजदूरों को मिलने वाले लाभों को पूरी तरह बाधित कर रहा है। मनरेगा मजदूरों को पर्याप्त काम न देने के विरोध में 14 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास पर बड़े रोष प्रदर्शन का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश सचिव एवं इंटक जिला प्रधान जोरा सिंह पावड़ा ने संचालन किया। बैठक में फतेहाबाद से नरेश भुक्कल, महेंद्रगढ़ से विपिन कुमार बसाई, सिरसा से रामविलास, भिवानी से रामावतार खोरड़ा, करनाल से जगमाल सिंह, कुरुक्षेत्र से लाल सिंह, कैथल से मनोज कुमार, रोहतक से शोभना देवी, झज्जर से सरजीत गुलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed