फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Workers should do public relations up to booth level: Ranbir Gangwa

बूथ स्तर तक जनसंपर्क करें कार्यकर्ता : रणबीर गंगवा

Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Workers should do public relations up to booth level: Ranbir Gangwa
बरवाला। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है जिसकी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहते हुए जनसंपर्क अभियान चलाना चाहिए।
विज्ञापन

नगर की कृष्णा धर्मशाला में आयोजित भाजपा कोर संगठन बैठक में गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनहितकारी नीतियों एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं और जनता की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तीकरण और पार्टी की विभिन्न गतिविधियां भी बताई गईं। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, अशोक सैनी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed