{"_id":"65fbf7b270c1e32adb05cea3","slug":"work-on-placing-girders-on-surya-nagar-railway-overbridge-started-in-hisar-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम शुरू, अंडरपास से लोगों का आवागमन किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar: सूर्य नगर रेलवे ओवरब्रिज पर गार्डर रखने का काम शुरू, अंडरपास से लोगों का आवागमन किया बंद
Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:32 PM IST
सार
हिसार के सूर्य नगर अंडरपास से लोगों का आवागमन भी बंद कर दिया गया। बता दें कि रेलवे ओवरब्रिज पर पांच गार्डर रखे जाने हैं। वहीं, दोनों रेलवे ट्रैक पर भी गार्डर रखे जाने अभी बाकी हैं।
विज्ञापन
सूर्य नगर अंडरपास
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सूर्य नगर में बनाई जा रहे रेलवे ओवर ब्रिज पर आज सुबह से गार्डर रखने का काम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही अंडरपास से लोगों का आवागमन भी बंद कर दिया गया। अंडरपास बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियोंकी मानें तो तीन दिन तक अंडरपास से लोगों का अब आगमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि रेलवे ओवरब्रिज पर पांच गार्डर रखे जाने हैं। हालांकि दोनों रेलवे ट्रैक पर भी गार्डर रखे जाने अभी बाकी हैं, लेकिन अभी तक इन्हें रखने के लिए रेलवे की तरफ से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
सुबह से ही अंदर पास किया बंद
गार्डर रखने को लेकर अधिकारियों ने सुबह से ही अंडरपास को बंद कर दिया। वाहन चालक रेलवे ट्रैक के ऊपर से ना ले जा सके, इसके लिए मौके पर होमगार्ड को भी तैनात कर दिया गया।