फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women will sit on hunger strike from today demanding the shortest alternative route

सबसे छोटे वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर आज से महिलाएं बैठेंगी भूख हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Women will sit on hunger strike from today demanding the shortest alternative route
गांव तलवंडी राणा में भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत करते समिति के सदस्य। - फोटो : Hisar
हिसार। वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर गांव तलवंडी राणा के बस स्टैण्ड पर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 28वें दिन जारी रहा। क्रमिक भूख हड़ताल भी 7 दिन से लगातार जारी रही। रोड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ओपी कोहली, घनश्याम दास गर्ग, प्रकाश हाकला, डॉ. सुरेश व सीताराम भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन

धरने पर मौजूद युवा कांग्रेस बरवाला हलका के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कोहली ने बताया कि शनिवार से धरने पर महिलाएं भी भूख हड़ताल शुरू करेंगी। कोहली ने कहा कि एयरपोर्ट की चहारदीवारी के लिए 17 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। सरकार हजारों करोड़ रुपये एयरपोर्ट पर खर्च खर्च कर रही है परंतु ग्रामीणों की वैकल्पिक मार्ग की मांग को सरकार अनदेखा कर रही है। इस मौके पर भूपेंद्र गंगवा पूर्व चेयरमैन, होशियार सिंह जुगलान, हरिप्रसाद बिश्नोई, महेंद्र शर्मा, रितिक रहेजा, रणबीर चोपड़ा, पृथ्वी, बोधराम, शेर सिंह, जागेराम, सुरेंद्र कोहली, छोटूराम कोहली, महाबीर बागड़ी, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed