फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women took out Nari Shakti Vandan Sankalp Yatra under the leadership of the Chairperson of Haryana Women Commission.

Hisar News: महिलाओं ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन की अगुवाई में निकाली नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Women took out Nari Shakti Vandan Sankalp Yatra under the leadership of the Chairperson of Haryana Women Commission.
नारी श​क्ति वंदन विधेयक को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की अगुवाई में पदयात्रा निका
हिसार। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया की अगुवाई में महिलाओं ने बुधवार को नारी शक्ति वंदन संकल्प यात्रा निकाली। इस यात्रा का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता फैलाना था। यात्रा की शुरुआत आजाद नगर स्थित गोदारा पेट्रोल पंप से हुई और यह संत कबीर छात्रावास तक पहुंची। सफेद रंग की टी-शर्ट और कैप पहने महिलाओं ने हाथों में नारी शक्ति वंदन के पोस्टर और बैनर थामे हुए थे।
विज्ञापन

इस दौरान 52 गज का दामण पहर मटक चालूंगी...जैसे हरियाणवी गानों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। मुख्य अतिथि रेणु भाटिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। पहले महिलाओं को चूल्हे-चौके तक सीमित समझा जाता था लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं की भागीदारी को समझते हुए उन्हें उनके अधिकार दिए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का परिणाम है जो भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं के लिए स्वर्णिम द्वार खोलने जा रहा है। इस अधिनियम से भारत की आधी आबादी महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है जिससे एक नया युग शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने यात्रा में शामिल सभी मुख्य अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. प्रतिमा गुप्ता, सावित्री पनिहार, मंजू पोपली, पार्षद सुमन यादव, पूर्व पार्षद पिंकी शर्मा, सुमन कसवां, सीमा शर्मा, सुमित्रा, सीमा गोदारा, भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, कृष्ण सरसाना सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत कबीर छात्रावास में हुआ सम्मेलन
संत कबीर छात्रावास में बुधवार को नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी की पूर्व प्रदेश सचिव सरोज सिहाग ने की। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब उन क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों को छू रही हैं जिन्हें पहले पुरुषों का गढ़ माना जाता था। भारतीय बेटियां लड़ाकू पायलट बनकर आसमान में उड़ान भर रही हैं और अपनी मेहनत, साहस और आत्मविश्वास के बल पर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed