फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Women put a lock on Budana Power House

Hisar News: बुडाना पावर हाउस पर महिलाओं ने जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Women put a lock on Budana Power House
हांसी आग लगने से जली सरपंच के भतीजे की कार।
नारनौंद। गांव बुडाना के ग्रामीणों व महिलाओं ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बिजली समस्या को लेकर गांव के बिजली घर पर ताला जड़ दिया। उपस्थित कर्मचारी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। महिलाओं ने कहा कि पिछले 24 घंटे से आधे से ज्यादा गांव में बिजली नहीं है।
विज्ञापन

अगर बिजली निगम के अधिकारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति ठीक नहीं की तो वो नारनौंद उचाना रोड को जाम कर देंगी। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब 1 घंटे बाद बिजली घर पर जड़ा ताला खोला।
विज्ञापन

लीला वैध, विजेंद्र, धर्मवीर, सुभाष, सुधीर, जगबीर, भगत सिंह, हरीश कुमार, सोनू, राजपति, गुड्डी, गणपति, लाली, सुनीता, सरोज, सुमन, राजबाला, भरपाई, धन्नो, शीला, नीलम व पूनम ने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे तेज आंधी आई थी, जिसके चलते गांव में दो पोल टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक बिजली को ठीक करने के लिए कोई कर्मचारी गांव में नहीं पहुंचा है। उन्होंने दिन में कई बार फोन कर शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। इससे परेशान होकर सोमवार को बुडाना के बिजली निगम के कार्यालय पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 9 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है।
----------------
गांव में बिजली के पोल बदलने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति को सुचारू करवा दिया जाएगा।
- प्रमोद, एसडीओ नारनौंद।

हांसी आग लगने से जली सरपंच के भतीजे की कार।

हांसी आग लगने से जली सरपंच के भतीजे की कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed