फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman's body found on canal bank, post-mortem confirms internal organ damage due to excessive consumption of alcohol

Hisar News: नहर किनारे मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम में शराब के अत्यधिक सेवन से शरीर के अंदरूनी अंग खराब होने की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on canal bank, post-mortem confirms internal organ damage due to excessive consumption of alcohol
हांसी में महिला का शव मिलने के बाद जांच करती टीम। 
हांसी (हिसार)। उमरा रोड पर बुधवार सुबह करीब आठ बजे नहर किनारे एक महिला का शव मिला। जांच के दौरान पुलिस को महिला के शव के पास शराब की बोतल भी मिली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला लंबे समय से नशे की आदी थी। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शराब के अत्यधिक सेवन के कारण महिला के शरीर के अंदरूनी अंग खराब हो गए थे। महिला मूल रूप से यूपी के मथुरा की रहने वाली थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सदानंद वत्स ने बताया कि राहगीरों ने शव मिलने की सूचना डायल 112 पर दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। महिला की पहचान प्रेम नगर निवासी ममता के रूप में हुई। मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उनकी मां लंबे समय से नशे की आदी थी और अक्सर घर से बाहर निकल जाती थी। मंगलवार सुबह वह घर से निकली और शाम तक नहीं लौटी। रात को जब बेटियों ने उसे फोन किया, तो वह अलग-अलग स्थानों का जिक्र करती रही। रात को उसे ढूंढने के लिए उन स्थानों पर गईं, लेकिन वह नहीं मिली। बुधवार सुबह उसका शव नहर किनारे पड़ा मिला और उसके मुंह से झाग भी निकला हुआ था।
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम
पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को घटनास्थल पर बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भेजा गया और फिर उसे हिसार रेफर किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि महिला ने ठंड के मौसम में गर्म वस्त्र नहीं पहने थे और अत्यधिक शराब के सेवन से उसके शरीर के अंदरूनी अंग खराब हो गए थे जिसके कारण उसकी माैत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से हुई पहचान
जांच के दौरान शव के पास से मिले मोबाइल से महिला की पहचान हुई। मोबाइल वाइब्रेशन मोड पर था, जिस पर परिजनों के कई फोन भी आए हुए थे। परिजनों ने उसे ढूंढने के लिए फोन किए थे। वह मूल रूप से यूपी के मथुरा की रहने वाली थी। उसके तीन बेटी व एक बेटा है। जिसमें दो बेटी विवाहित हैं। मृतका का पति अशोक हांसी में जींद रोड स्थित एक साबुन फैक्टरी में काम करता है। महिला की शराब पीने की हरकतों से परेशान होकर वह घर पर कम ही आया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed