फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   woman went to give water to cow, when she got stuck in chain, dragged for long distance In Hansi

Hansi: गाय को पानी पिलाने गई थी महिला, जंजीर में फंसी तो दूर तक घसीटा; उपचार के दौरान मौत

Thu, 06 Jun 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 06 Jun 2024 01:05 PM IST
सार

हांसी के गांव हाजमपुर में राजकुमारी घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए जा रहींं थी। जैसे ही महिला ने खुटे से गाय की जंजीर खोल कर गाय के ऊपर फेंकी उसी दौरान अचानक जंजीर महिला के गले में फंस गई। जिसके बाद गाय भागने लगी और उसकी जंजीर उनके गले में फंस गई।

विज्ञापन
woman went to give water to cow, when she got stuck in chain, dragged for long distance In Hansi
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

जानवरों को चारा या पानी पिलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है, अन्यथा छोटी लापरवाही जानलेवा बन सकती है। हांसी के गांव हाजमपुर में जो कुछ हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल है। दरअसल गांव हाजमपुर में गाय को पानी पिलाने जा रही महिला अचानक उसकी जंजीर में फंस गई, गाय के भागने पर वह घिसटती रही। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन


गांव हाजमपुर में राजकुमारी (54) वर्षीय घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने घेर में अपनी गाय को पानी पिलाने के लिए जा रहींं थी। जैसे ही महिला ने खुटे से गाय की जंजीर खोल कर गाय के ऊपर फेंकी उसी दौरान अचानक जंजीर महिला के गले में फंस गई। जिसके बाद गाय भागने लगी और उसकी जंजीर उनके गले में फंस गई। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन उसे उपचार के लिए  निजी अस्पताल लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला के शव को नागरिक हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। महिला के तीन बच्चे हैं दो लड़की जो विवाहित हैं वहीं लड़का साहिल खेती बाड़ी का काम करता है। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे साहिल के बयान पर इफ्तफाकिया कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed