{"_id":"62c1c1f2c7a13f3298699055","slug":"woman-saved-from-being-hit-by-train-hisar-news-hsr6357685158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैमरी रोड के तीन प्रॉपर्टी डीलरों ने रविवार को बालसमंद माइनर के साइफन के पास एक महिला को ट्रेन से कटने से बचा लिया। महिला नाराज होकर घर से रेलवे ट्रैक पर पहुंची थी। बाद में महिला को डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कैमरी रोड के प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण भारद्वाज, पवन दहिया व कृष्ण रविवार सुबह करीब 9.30 बजे कार में किसी काम से मलिक चौक पर गए थे। टोनी ने बताया कि हम जा रहे थे, तब करीब 45 वर्षीय एक महिला रेलवे ट्रैक के पास उदास बैठी थी। हम चले गए। हम करीब 10.30 बजे वापस लौटे तो वह महिला वहीं बैठी थी। हमें कुछ गड़बड़ लगी। हमने पास जाकर पूछा तो महिला ने कुछ नहीं बताया। टोनी ने बताया कि हमने कैमरी रोड नाके पर सूचना दी तो एक पुलिस कर्मी साइफन के पास आया। उसे देखकर महिला पटेल नगर की तरफ तेज कदमों से चलने लगी। उधर, पटेल नगर की तरफ से इतने में ट्रेन आ गई। टोनी ने बताया कि हम तीनों ने दौड़कर महिला को ट्रैक से खींचा तो वह हाथापाई करने लगी। उसे मुश्किल से ट्रैक से नीचे उतारा। ट्रेन गुजर गई। तब उसकी जान बची। शोर-शराबे के चलते मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में डायल 112 पर फोन से सूचना देने पर गाड़ी आई और पुलिस महिला को साथ ले गई।