{"_id":"69ee5af0ada9a9d61d03ead8","slug":"woman-injured-after-falling-from-roof-succumbs-at-hospital-hisar-news-c-21-hsr1005-858417-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छत से गिरकर घायल हुई महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छत से गिरकर घायल हुई महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
हिसार। गांव दुर्जनपुर में छत से गिरकर घायल हुई महिला ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
दुर्जनुपर निवासी दलबीर ने बताया कि उसकी पुत्रवधू रेखा (45) 17 अप्रैल को छत पर कपड़े उतारने गई थी। उस दिन तेज बारिश व आंधी आ रही थी। इस दौरान वह छत से अचानक नीचे गिर गई थी। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। रविवार को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दलबीर ने बताया कि उसके बेटे का भी कई साल पहले निधन हो चुका है। ब्यूरो