फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman gave birth to a child in a roadways bus in Hisar of Haryana

हिसार: रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, जींद के सरकारी अस्पताल में नहीं मिल सका था उपचार

Thu, 28 Apr 2022 01:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 01:04 AM IST
सार

चालक ने जच्चा-बच्चा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जींद के सामान्य अस्पताल में उपचार नहीं मिलने पर हिसार रेफर किया था। जानकारी के अभाव में हिसार के बजाय रोहतक पहुंच गए, फिर रोहतक से बस में हिसार जा रहे थे।

विज्ञापन
Woman gave birth to a child in a roadways bus in Hisar of Haryana
हिसार में हरियाणा रोडवेज की बस में हुई प्रसव के बाद नागरिक अस्पताल में बस से जच्चा और बच्चा को उतारते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलने के कारण मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय रोशनी की हरियाणा रोडवेज की बस में डिलीवरी हो गई। बस चालक ने जच्चा-बच्चा को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नवजात बच्चे का वजन 2.7 किलोग्राम है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बांदा जिला के गांव तेरा निवासी भैरमदीन ने बताया कि वह पारिवारिक सदस्यों के साथ जींद जिला के खेमाखेड़ी गांव के पास सतीश ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। वह अपनी पत्नी चंदा, बेटे कासी प्रसाद पुत्रवधू रोशनी के साथ वहीं पर रहते हैं। उनकी पुत्रवधू रोशनी गर्भवती थी। देर रात करीब 12 बजे उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई।
विज्ञापन


साधन का इंतजाम कर सुबह करीब पांच बजे जींद के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार नहीं मिला। चिकित्सकों ने उन्हें हिसार के लिए रेफर कर दिया। उन्हें रूट की जानकारी नहीं थी, जिस कारण वह जल्दबाजी में रोहतक पहुंच गए। इसके बाद हिसार के लिए रवाना हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरमदीन ने बताया कि शहर पहुंचने से पहले पुत्रवधू ने बस के अंदर ही नवजात शिशु को जन्म दिया। उस समय उसकी सास और कुनबे की एक महिला पास में थी। बस चालक ने हमारी मदद की। वह बस को नागरिक अस्पताल में ले आया। यहां आने के बाद जच्चा और बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया गया। 


आवाज सुनीं तो बस साइड में लगाई 
हरियाणा रोडवेज के रोहतक डिपो के चालक राजू ने बताया कि बस को दिल्ली से हिसार लेकर आ रहा था। गर्भवती महिला को ज्यादा प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। हिसार पहुंचने से पहले दिल्ली हाईवे पर मिर्जापुर मोड़ पर महिला की आवाज सुनीं तो बस को साइड में लगा दिया। महिलाओं ने बस में बच्चे का जन्म कराया। इसके बाद बिना देरी किए बस को नागरिक अस्पताल ले गए, बस में यात्रियों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed