फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman found dengue positive in city, cases reported

Hisar News: शहर में महिला मिली डेंगू पॉजिटिव, सामने आए केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Woman found dengue positive in city, cases reported
हांसी डेंगू पीडित के घर में लगे पौधों में लार्वा की जांच करते हुए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचार
हांसी। शहर में डेंगू भी पैर पसारने लगा है। तिकोना पार्क के समीप डेंगू का एक नया मामला सामने आया। यहां एक महिला डेंगू पीडि़त मिली है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने पीडि़ता के घर पर जाकर एंटी लारवा एक्टिविटी की। इस दौरान कर्मचारियों को वहां पर कोई लारवा नहीं मिली।
विज्ञापन

महिला अभी हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। महिला के परिजनों ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होने पर हिसार के निजी अस्पताल में जांच कराई तो पता लगा कि उसे डेंगू है। जिसके बाद से उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी जीतराम, दीपक व नीरज अन्य वहां पहुंचे। उन्होंने मकान में लारवा की तलाश की। लेकिन लारवा नहीं मिला, जिसके बाद मकान में जल भंडारण की जगहों पर टेमिफॉस दवा डाली गई।
विज्ञापन


परिषद को दी फॉगिंग की दवा
इधर स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग करने के लिए दवा नगर परिषद को मुहैया करवाई। दवा न होने के कारण नगर परिषद ने एक सप्ताह तक फॉगिंग रोक रखी थी। वहीं दवा मिलते ही वीरवार से फॉगिंग शुरू करवा दी गई। वीरवार शाम को वार्ड-13 में फॉगिंग करवाई गई। शहर में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोग भी फॉगिंग की मांग कर रहे हैं। हालांकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि पूरे शहर में एक बार फॉगिंग हो चुकी है। अब फिर से फॉगिंग करवाई जा रही है। बता दें कि शहर में फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर परिषद है। इसकी दवा स्वास्थ्य विभाग मुहैया करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed