{"_id":"650dd15544c9231f8d046b7a","slug":"woman-dies-in-private-hospital-family-members-create-ruckus-hisar-news-c-21-hsr1020-224353-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हिसार। निजी अस्पताल में वीरवार रात को उपचार के दौरान हांसी की दुर्गा कॉलोनी की आशा रानी चानना (55) की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को सुबह अस्पताल परिसर में हंगामा किया। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। परिजनों ने ऑपरेशन करने वाले तीन डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पित्त की थैली में पत्थरी का कराया था ऑपरेशन
हांसी की दुर्गा कॉलोनी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां आशा रानी की पित्त की थैली में पत्थरी थी। उनकी मां को हार्ट की प्रॉब्लम थी। उनकी हार्ट की दवा चल रही थी। दो बार लकवे का अटैक आ चुका था। मॉडल टाउन स्थित अस्पताल में मां का चैकअप कराया तो चिकित्सक ने हार्ट की प्रॉब्लम के कारण ऑपरेशन करने से इन्कार कर दिया था। 19 सितंबर को उसकी मां को दिक्कत हुई तो हम निजी अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टर को मरीज की पूरी हिस्ट्री बताई। डॉक्टर ने कुछ टेस्ट कराए। 20 सितंबर को डॉक्टर ने रिपोर्ट देखकर कहा कि ऑपरेशन किया जा सकता है। डॉक्टर ने मां को दाखिल कर पित्त की थैली का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसकी मां ने हमने कोई बात नहीं की। डॉक्टर हालत ठीक बताते रहे। वीरवार रात करीब 9 बजे डॉक्टर ने मां की मौत होने की बात कही। दीपक ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी मां की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल की ओर से काेई लापरवाही नहीं बरती गई। पूरे एहतिहात के साथ ऑपरेशन किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूरा खुलासा हो जाएगा। हम पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। - डॉ. हेमंत, चिकित्सक, निजी अस्पताल