{"_id":"64760eaf3462d529040fe740","slug":"woman-burnt-to-death-due-to-electrocution-in-hisar-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में एक और दर्दनाक हादसा: करंट लगने से झूलसी महिला, 11KV लाइन की चपेट में आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में एक और दर्दनाक हादसा: करंट लगने से झूलसी महिला, 11KV लाइन की चपेट में आई
Tue, 30 May 2023 08:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 30 May 2023 08:26 PM IST
सार
तेज हवा चलने से दुकान का साइन बोर्ड टूट कर लटक गया था। बोर्ड को ठीक करते वक्त 11 हजार पावर की लाइन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हिसार में करंट लगने से महिला की मौत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के हिसार के आजाद नगर में मंगलवार को एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। एक महिला करंट लगने से जिंदा जल गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के एरिया में सनसनी फैल गई। लोग घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि लोग देख नहीं पाए। लोगों ने तुरंत प्रभाव से बिजली कर्मचारियों के पास फोन करके बिजली सप्लाई बंद करवाई। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। यह दर्दनाक हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ है। मृतक महिला मोनिका करीब 30 साल की है जो दो बेटियां है। मोनिका पति बलविंदर पटवार खाना में नौकरी करता है।
विज्ञापन
यह दर्दनाक हादसा आजाद नगर थाना के सामने हुआ है। थाने के सामने महिला की सिलाई की दुकान थी। शाम 6 बजे आए तुफान के कारण महिला के दुकान का साइन बोर्ड टूट कर लट गया। जब वह बोर्ड को ठीक करने लगी तो बिल्डिंग के साथ से गुजर रहे 11 हजार पावर की लाइन से बोर्ड के लोहे की पाइप टच हो गई।
जिसके कारण उसको करंट लग गया। करंट लगने से महिला के शरीर में आग लग गई। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम बुधवार हो नागरिक अस्पताल हिसार में किया जाएगा।