फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Woman appeals to CMO for not getting medicines in Civil Hospital in Hisar of Haryana

हिसार: नागरिक अस्पताल में दवा नहीं मिली तो महिला बोली- सीएमओ मैडम, दवा दिला दीजिए या 400 रुपये दे दो, बाहर से खरीद लूंगी

Wed, 20 Apr 2022 02:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Apr 2022 02:28 AM IST
सार

नागरिक अस्पताल में एक मां ने सीएमओ के सामने दवाई के लिए गुहार लगाई। महिला की चार साल की बेटी को दौरे आते हैं। आरोप है कि दवा लेने जाने पर हर बार कहते हैं कि अगली बार मिल जाएगी दवा।

विज्ञापन
Woman appeals to CMO for not getting medicines in Civil Hospital in Hisar of Haryana
दवा के लिए सीएमओ से बात करती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिसार में एक महिला अपनी बेटी की उपचार कराने के लिए दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। नागरिक अस्पताल से उसे दवा देने के बजाय कोरा आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में महिला ने सीएमओ डॉ. रतना भारती से गुहार लगाई। उसने कहा कि मैडम आज तो मैं दवा लेकर जाऊंगी।

विज्ञापन


चार साल की बेटी को दौरे आते हैं, जब भी दवा लेने आती हूं हर बार बोल देते हैं कि अगली बार दवा मिल जाएगी। महिला ने कहा कि सीएमओ मैडम आज दवा दिला दीजिए या फिर 400 रुपये, मैं बाहर से दवा खरीद लूंगी। सीएमओ ने उसे बाल रोग विशेषज्ञ के पास भेज दिया।  
विज्ञापन


12 क्वार्टर एरिया के भगत सिंह नगर की रहने वाली ऊषा ने बताया कि दस साल बाद बेटी को जन्म दिया। जन्म के छह माह बाद ही बेटी हंसिका को दौरे आने लगे। उसका उपचार शुरू कर दिया। पहले उसका इलाज निजी अस्पताल में करवाया। अब काफी समय से नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर 2021 से लगातार दवा लेने के लिए नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रही हूं। दो बार पीने की दवा मिली है।  जब संबंधित फार्मासिस्ट के पास जाती हूं. तो कहता है कि डिमांड भेजी है, जब दोबारा दवा लेने आती हूं तो कहता है कि किसी और को दे दी। हर बार यही बात कर टाल देता है। 

बाहर दवा 400 रुपये में मिलती है
ऊषा का कहना है कि बेटी को अगर दवा नहीं देते तो उसे दौरे आने शुरू हो जाते हैं। बाहर से दवा लेेते हैं तो एक सीरप 400 रुपये की आती है और वह एक सप्ताह चलती है। जब भी दवा लेने आती हूं, तो हर बार मना कर दिया जाता है।

फार्मासिस्ट को बोला है
 

महिला शिकायत लेकर आई थी। इस बारे में फार्मासिस्ट को बोला है कि अगर, दवा नहीं है तो खरीद लें और मरीज को दवा मुहैया करवाए। -रतना भारती, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed