फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With the completion of the discussion of the sub-committee on the formation of the district, the hope of making Hansi a district has increased

Hisar News: जिला बनाने की सब कमेटी की चर्चा पूरी होने से हांसी को जिला बनाने की उम्मीद हुई तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
With the completion of the discussion of the sub-committee on the formation of the district, the hope of making Hansi a district has increased
हांसी। प्रदेश में पांच नए जिले बनने की अटकलों के बीच हांसी को जिला बनाने की उम्मीद फिर से तेज हो गई है। नए जिले बनाने को लेकर कैबिनेट की सब कमेटी की चर्चा पूरी हो गई है। इसमें हांसी का नाम भी शामिल है। अगले हफ्ते सब कमेटी की अंतिम बैठक होगी। इसमें नए जिलों के निर्माण की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी जाएगी। उम्मीद है कि नए जिले की घोषणाएं हुई तो उसमें हांसी को भी जिला बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

बीते 12 वर्षों से हांसी को जिला बनाने की मांग की जा रही है। जिला बनाने के लिए बीते दिनों 11 मई को मुख्यमंत्री की हांसी में होने वाली रैली में घोषणा होने की उम्मीद थी। विधायक विनोद भयाना साफ कह चुके थे कि रैली में जिला बनाने की मांग रखेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई थी कि घोषणा हो जाएगी। लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को देखते हुए रैली स्थगित कर दी गई थी।
विज्ञापन


9 वर्ष पहले बनाया था हांसी को पुलिस जिला
हांसी को जिला बनाने की मांग पहली बार जून 2013 में हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने उठाई थी। जिला बनाने की जबरदस्त मांग को देखते हुए सरकार ने वर्ष 2016 में हांसी को पुलिस जिला कर दिया था। तब से यहां पुलिस अधीक्षक बैठते हैं। लेकिन अब पूर्ण राजस्व जिला बनाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कर चुके हैं घोषणा
18 अगस्त 2024 को हांसी में मुख्यमंत्री ने चुनावी जनसभा की थी। जनसभा से एक ही दिन पहले चुनावी आचार संहिता लगी थी। तब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि दोबारा मुख्यमंत्री बनते ही हांसी को जिला बनाने का काम करेंगे।

गांव भी जुड़ने के हैं इच्छुक
हांसी को जिला बनाने की मांग को समर्थन देते हुए बीते वर्ष बवानी खेड़ा की 22 ग्राम पंचायतों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सहमति पत्र सौंपा था। सरपंचों ने कहा कि केवल अदालत के काम के लिए ही उन्हें भिवानी जाना पड़ता है, जबकि उनके अन्य विभागों के काम हांसी में होते हैं।

वजर्न

मैं तो शुरू से ही कहता आ रहा हूं कि हांसी जिला बनेगा। मुख्यमंत्री के समक्ष जिला बनाने की मांग उठा चुका हूं। जिला बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं हांसी आकर घोषणा कर चुके हैं। हांसी का दायरा भी अब बढ़ गया है।- विनोद भयाना, विधायक, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed