फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   with student and branch manager found corona positive

छात्र व शाखा प्रबंधक सहित 17 संक्रमित मिले

Sun, 21 Mar 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
with student and branch manager found corona positive
जिले में शनिवार को दूसरे दिन फिर कोरोना संक्रमित आंकड़ों में उछाल रहा। शनिवार को आई रिपोर्ट में एक छात्र व बैंक शाखा प्रबंधक और दो घरेलू कामकाज करने वाली महिलाओं सहित कुुल 17 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 17239 हो गई है।
विज्ञापन

ये मिले संक्रमित
डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार शनिवार को कुंभा गांव निवासी 30 वर्षीय महिला, सीसवाल गांव का 30 वर्षीय किसान, सेक्टर-15 का 70 वर्षीय बुजुर्ग और 40 वर्षीय रीजनल प्रबंधक, अर्बन एस्टेट-2 का व्यवसायी, सुंदर नगर की 50 वर्षीय घरेलू कामकाज करने वाली महिला, कल्लर भैणी का 32 वर्षीय छात्र, प्रीति नगर का 25 वर्षीय कर्मी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शाखा प्रबंधक, हांसी की मंडी सैनियान की 40 वर्षीय महिला, बरवाला के वार्ड-9 की एक महिला और दो दुकानदार, आजाद नगर क्षेत्र का ऑटो चालक और घिराय का 41 वर्षीय बिजली कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

खुद को सुरक्षित न समझें
विशेषज्ञों के अनुसार कोई भी लाभार्थी वैक्सीन लगवाने के बाद भी लापरवाही न बरतें। वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवाएं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी लाभार्थी मास्क एवं कोरोना नियमों का पालन करें। वैक्सीन एक तरह से जल्दी से एंटीबॉडी बनाने का काम करेगी और दोनों डोज लगने के बाद ही इसका असर होगा। वैसे अभी तक मिलने वाले अधिकतर कोरोना केस उन्हीं जगहों से मिल रहे हैं, जो क्षेत्र हाई रिस्क में रह चुके हैं। ऐसे में इन जगहों पर लोगों के दोबारा से संक्रमित होने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 को वैक्सीन लगवाने के बाद 20 को मिला संक्रमित, मरीज की हिस्ट्री दिल्ली की
जिले में शनिवार को ऐसा पहला केस सामने आया है, जो वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना संक्रमित मिला है। सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने बताया कि मरीज की दिल्ली की हिस्ट्री मिली है और उसे फीवर की शिकायत है। सेक्टर-15 निवासी 70 वर्षीय संक्रमित मरीज 12 मार्च को किसी काम के लिए दिल्ली गया था और वहां से 12 मार्च को दिल्ली से लौटा था। यहां आने के बाद 14 मार्च को उसके शरीर के विभिन्न भागों में दर्द होने की शिकायत हुई। उसने 16 मार्च को वैक्सीन लगवाई थी। उसके बाद मरीज को बुखार व फीवर आया। इस वजह से मरीज ने 17 मार्च को शहर के निजी अस्पताल में सैंपल दिया, जिसकी रिपोर्ट 20 मार्च को पॉजिटिव आई है। अभी मरीज की हिस्ट्री के बारे में बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।
शनिवार को कोरोना के 17 केस मिले हैं, जो चिंता का विषय है। फिलहाल सभी मरीजों के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन में किया गया है।
-डॉ. सुभाष खटरेजा, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed