फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   With strong intentions, Renu of Mangali will kick off the Asia Cup

माता-पिता के साथ मणिये पिरो मजबूत इरादों से मंगाली की रेणू ने एशिया कप लगाएगी किक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
With strong intentions, Renu of Mangali will kick off the Asia Cup
फुटबाल का अभ्यास करती रेणू। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। इंसान अपने मजबूत इरादों और बुलंद हौसले से कुछ भी कर सकता है। अगर ठान ले, तो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल कर लेता है। माता-पिता के साथ मणिये पिरो मजदूरी करने वाली मंगाली निवासी 20 वर्षीय रेणू ने अपनी प्रभावी किक से एशिया फुटबाल कप में जगह बनाई है।
विज्ञापन

एशिया कप का आयोजन 20 जनवरी से 6 फरवरी तक महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई और पूना में होगा। फारवर्ड रेणू अब तक कई स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह एशिया कप के लिए वीरवार को रवाना हुई। दरअसल, रेणू के परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। माता-पिता लकड़ी के मणिये बनाकर परिवार का गुजारा करते हैं। वहीं रेणू भी माता-पिता के साथ काम में हाथ बंटवाती हैं। रेणू ने बताया कि एशिया कप को लेकर उनकी तैयारी पूरी है। इसके लिए उसने गोवा और केरला में कैंप लगाया था। रेणू बीए सेकंड ईयर की छात्रा है। चयन होने पर डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा व हिसार फुटबाल एसोसिएशन के सेक्रेटरी संदीप दलाल ने रेणू के पिता दलबीर को बधाई दी। वहीं परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

छोटे भाई कर्ण से मिली थी प्रेरणा
रेणू बताती है कि उन्हें खेलने की प्रेरणा अपने छोटे भाई कर्ण से मिली थी। वर्ष 2011 की बात है। रेणू के भाई कर्ण ने फुटबाल खेलना शुरू किया था। उस दौरान रेणू भी अपने भाई के साथ मैच देखने जाती थी। वर्ष 2014 में रेणू ने फुटबाल में करिअर बनाने की ठानी और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ कोच का भी रहा सहयोग
रेणू बताती है कि उनको यहां तक पहुंचाने में माता-पिता का काफी सहयोग रहा। उन्होंने कभी भी खेलने के लिए मना नहीं किया। वह शुरू से ही मुझे खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इसके अलावा रेणू को फिजिकल लेक्चरार सुखविंद्र कौर, सेवानिवृत्त फुटबाल कोच अश्वनी कुमार, पंकज और फुटबाल कोच नरेंद्र कुमार ने भी काफी मोटिवेट किया।
रेणू की उपलब्धियां
- खेलो इंडिया में दो बार स्वर्ण पदक
- अंडर-17 में स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक
- अंडर-15 में नेशनल में रजत पदक
- अंडर-19 में स्कूली नेशनल में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed