फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Winds coming from Punjab poison atmosphere, Hisar AQI crosses 400 for third consecutive day

Pollution: पंजाब की तरफ से आ रही हवाओं ने वातावरण में घोला जहर, लगातार तीसरे दिन हिसार का एक्यूआई 400 पार

Sat, 04 Nov 2023 08:26 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 04 Nov 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
Winds coming from Punjab poison atmosphere, Hisar AQI crosses 400 for third consecutive day
हिसार में प्रदूषण स्तर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब की तरफ से आ रही हवाओं ने शहर की हवा को जहरीला बना दिया है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो वर्तमान में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा बदलने पर एक्यूआई के स्तर में कुछ गिरावट आने की संभावना है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे एक्यूआई 458 दर्ज किया गया, जो अब तक सर्वाधिक है। इससे पहले वीरवार को 430 व बुधवार को 405 एक्यूआई दर्ज किया गया था। उधर, नगर निगम शहर में छाए धुएं को देखते हुए पानी का छिड़काव करवा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा के मुकाबले पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। फिलहाल जो हवाएं चल रही हैं, वह पंजाब से होकर हरियाणा की तरफ आ रही हैं। इस कारण से वहां का धुआं यहां आ रहा है। अब बारिश, तेज हवा के चलने या हवा के दिशा बदलने से ही इस धुएं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अभी एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो 4 नवंबर रात तक गुजर जाएगा। इसके बाद हवा की दिशा भी बदलेगी। ऐसे में इस धुएं से भी कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी। हालांकि 7 नवंबर से कमजोर श्रेणी का एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर यह रही एक्यूआई की स्थिति
समय-एक्यूआई
सुबह 7 बजे-454
9 बजे-454
11 बजे-454
दोपहर 01 बजे-451
3 दोपहरबाद बजे-441
शाम 5 बजे-458
शाम 7 बजे-452
रात 9 बजे-446

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed