फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will involve youth to strengthen the organization at booth level: Aditya Devi Lal Chautala

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को जोड़ेंगे : आदित्य देवीलाल चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will involve youth to strengthen the organization at booth level: Aditya Devi Lal Chautala
जिलास्तरीय बैठक को संबो​धित करते इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला। 
हिसार। ताऊ देवीलाल सदन में इनेलो की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि पार्टी की असली ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। हम सभी एकजुट होकर संगठन को मजबूत करेंगे। हमें बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए युवाओं को जोड़ना होगा। जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाना होगा। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार बनाने का दावा कर इनेलो समर्थकों को बरगलाकर अपने साथ जोड़ा था। अब वही लोग कांग्रेस को आईना दिखाते हुए इनेलो में शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में इनेलो ही मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभर रही है। कांग्रेस व भाजपा के नेता भी इनेलो में आने को तैयार हैं। हम इनेलो के दो विधायक होते हुए भी वे विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधानसभा में अपना नेता प्रतिपक्ष तक नहीं चुन पाई तो जनता की आवाज कैसे उठाएगी। भाजपा की नीतियों से प्रदेश की जनता बुरी तरह से तंग है। लोगों को गर्मी शुरू से पहले ही टैंकर खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। इनेलो ही प्रदेश की जनता की समस्याओं को उठा कर उनका समाधान करवा सकती है। कार्यकर्ताओं घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करके ही इनेलो का जिलास्तरीय संगठन तैयार करेंगे। नाराज कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान व इनेलो महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक सुनैना चौटाला ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतपाल काजला ने की। बैठक में चत्तर सिंह स्याहड़वा, राजेश गोदारा, साहिलदीप कस्वां, ललिता टाक, सुनीता, सुखदेवी अग्रोहा, जिला प्रवक्ता रमेश चुघ सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed