फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Will give government job in every house if come to power: Abhay Chautala

सत्ता में आए तो हर घर में देंगे सरकारी नौकरी : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Will give government job in every house if come to power: Abhay Chautala
मंच पर विराजमान अभय चौटाला व यशपाल बेरवाल। - फोटो : Hisar
हांसी। प्रदेश में इनेलो की सरकार बनी तो हर घर में देंगे सरकारी नौकरी, 21 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता व 10 हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन देंगे। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान गठबंधन सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है और प्रदेश का हर वर्ग इससे जल्द से जल्द छुटकारा चाहता है। इस जनविरोधी सरकार को चलता करने के लिए आवश्यक है कि इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और ताकत से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए और इनेलो पार्टी को सत्तासीन करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो शासन के दौरान विकासात्मक ढांचे की बुनियाद को मजबूती दी गई थी और युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा, हर श्रमिक व किसानों के हितों के लिए नीतियां बनाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया गया था। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष सतबीर सिसाय, इनेलो हांसी हलका प्रभारी सुनील लांबा, हलका अध्यक्ष यशपाल बेरवाल, सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed