फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Will contest elections from Uchana, this time aim to rule the entire state: Dushyant Chautala

Haryana: दुष्यंत चौटाला बोले- 11 महीने में 16 प्रतिशत वोट लिए थे, अब 35-40 % करने का लक्ष्य

Wed, 28 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2023 12:44 AM IST
सार

नारनौंद में जजपा विधायक रामकुमार गौतम के मुखर होने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत इस सीट पर लगातार फोकस रहे हैं। एक माह में यह उनका दूसरा दौरा है।

विज्ञापन
Will contest elections from Uchana, this time aim to rule the entire state: Dushyant Chautala
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हांसी व नारनौंद में एक दिवसीय दौरे के दौरान डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अगर पूरे प्रदेश में राज करना है तो अभी से ही तैयारियों में लगना होगा। इस बार मेहनत ज्यादा करनी होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने 11 महीने मेहनत की थी तो 16 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।

विज्ञापन


अब पार्टी को साढे़ चार वर्ष हो चुके हैं तो 35 से 40 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बीरेंद्र सिंह से लिखवा कर ले लो, मैं फ्रेम करवा कर रख लूंगा। वहां से ही चुनाव लडूंगा तो उनको दे दूंगा।
विज्ञापन


नारनौंद में जजपा विधायक रामकुमार गौतम के मुखर होने के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत इस सीट पर लगातार फोकस रहे हैं। एक माह में यह उनका दूसरा दौरा है। हांसी में भी जजपा प्रत्याशी राहुल मक्कड़ दूसरे नंबर पर रहे थे, जिस कारण जजपा ने हांसी पर भी तैयारी शुरु कर दी है। दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को राहुल मक्कड़ के आवास पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यहां के लोगों को पार्टी पर कम भरोसा था, पता होता कि जजपा पार्टी 10 सीटें जीत रही है तो हांसी के लोग राहुल मक्कड़ को भी जीता कर भेजते। इस बार प्रत्येक बूथ पर एक बूथ योद्धा तथा एक बूथ सखी नियुक्त करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मंच पर डिप्टी सीएम ने कहा कि किसान आंदोलन हो या फिर पहलवानों का आंदोलन हर बात के लिए जजपा को जिम्मेदार ठहराते हैं। टोल प्लाजा पर बैठकर हमारे खिलाफ राजनीति करते हैं। इससे पार्टी कमजोर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन आंदोलनों में जो बहक गए हैं उन्हें भी वापस लाना है।


जीत के चार मंत्र
डिप्टी सीएम ने कहा कि चुनाव के लिए सिर में ठंड रखनी होगी । मुंह से मीठे बोल होने चाहिएं। पांव की रफ्तार तेज करनी होगी। पार्टी का प्रचार किसी कीमत पर नहीं रुके। इन चार मंत्र के साथ कार्यकर्ताओं को एक्टिव होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed