फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife pushed the woman who went to the lawyer for bail

जमानत के लिए वकील के पास गई महिला को पत्नी ने दिया धक्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Wife pushed the woman who went to the lawyer for bail
सिरसा। दामाद की जमानत करवाने के लिए वकील के पास गई महिला को वकील की पत्नी ने धक्का दे दिया। जिससे उक्त महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। उक्त घटना सिरसा न्यायालय परिसर की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर वकील की पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव खुइयां नेपालपुर निवासी विद्या देवी ने बताया कि गत दिवस वह अपनी बेटी गीता देवी के साथ सिरसा न्यायालय परिसर में वकील विकास जैन के पास गए थे। विद्या देवी का कहना है कि उसका दामाद धर्मेंद्र जेल में है। जिसकी जमानत के लिए उसने वकील विकास जैन को पैसे दे रखे हैं। विद्या देवी ने वकील से पूछा कि उसके दामाद की जमानत क्यों नहीं करवा रहे हो तो वकील के पास बैठी उसकी पत्नी कर्म देवी ने कहा कि और पैसे लाओ तभी जमानत करवाएंगे। विद्या देवी ने कहा कि वह गरीब महिला है और पैसे कहां से लाऊं, इतना कहते ही कर्म देवी ने उसे धक्का मारकर फर्श पर गिरा दिया। नीचे गिरने से विद्या देवी का दाहिना कुल्ला और बाजू टूट गई। शोर मचाने पर दूसरे वकील मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि घायल विद्या देवी के बयान पर आरोपी कर्म देवी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed