फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife killed husband together with sister-in-law and nephew

पत्नी ने भाभी-भतीजे संग मिलकर की पति की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wife killed husband together with sister-in-law and nephew
हिसार। सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय राजीव कौशिक की उसकी पत्नी ने शुक्रवार देर रात अपनी भाभी, भतीजे और अन्य के साथ मिलकर तेजधार हथियार और डंडों से पीटकर हत्या कर दिया। लहुलूहान हालत में उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना प्रभारी संदीप मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई संजीव की शिकायत पर मृतक की पत्नी, थुराना निवासी उसकी भाभी, भतीजे, राजस्थान के बासड़ा निवासी दीपक और दो अन्य पर हत्या और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवैध संबंध को लेकर होता था झगड़ा
न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी संजीव कौशिक ने बताया कि उसका छोटा भाई राजीव परिवार के साथ सेक्टर 1-4 में रहता था। वह दिल्ली कार ड्राइविंग स्कूल चलाता था। उसके साथ राजस्थान के बासडा गांव का रहने वाला दीपक काम करता था। दीपक अक्सर राजीव के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले भाई को अपनी पत्नी का दीपक के साथ अवैध संबंध का शक हुआ। इस बारे में जब उसने पत्नी ने बात की तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भाई राजीव अक्सर शराब का सेवन करता था और इसी बात को लेकर पत्नी और बेटों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार शाम को भाई ने फोन कर पांच हजार रुपये मांगे थे। उसने कहा था कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है और इसी संबंध में वकील की फीस देनी है। शुक्रवार को ही राजीव और उसकी पत्नी दोनों कोर्ट भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव ने बताया कि देर रात को फोन पर सूचना मिली की भाई राजीव की हत्या हो गई है और उसका शव घर के बाहर पड़ा था। इसके बाद राजीव का बेटा और अन्य उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह अस्पताल पहुंचा और पुलिस को बताया। एचटीएम थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मृृतक के भाई की शिकायत पर पत्नी समेत चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed