फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wife and daughter's killer sentenced to life imprisonment

Hisar: पत्नी और बेटी के हत्यारे को आजीवन कारावास, कापा और लोहे की पाइप से वार कर की थी हत्या

Tue, 26 Jul 2022 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2022 11:04 PM IST
सार

अमर इनक्लेव में रहने वाले श्रवण ने कापा और लोहे की पाइप से वार कर हत्या की थी। अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्त को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

विज्ञापन
Wife and daughter's killer sentenced to life imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के हिसार में एडीजे अमित सहरावत ने पत्नी और बेटी के हत्यारे श्रवण कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर अभियुक्त को दो माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन


आजाद नगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अमर इनक्लेव निवासी विनोद कुमार ने बताया था कि वे मिट्टी की सप्लाई करने का ठेकेदार है। घटना से करीब पांच महीने पहले डोभी गांव निवासी श्रवण कुमार को किराये पर रखा था। वह पत्नी सरला, बेटी पूजा और बेटे मनदीप के साथ पहली मंजिल पर रहता था। 21 दिसंबर 2019 की सुबह 11 बजे ऊपर से चीखपुकार सुनाई पड़ी। आवाज सुनकर ऊपर गया तो कमरों के दोनों तरफ के दरवाजे बंद थे।
विज्ञापन

 
खिड़की से झांक कर देखा तो श्रवण कुमार कापा से अपनी पत्नी सरला और बेटी पूजा पर वार कर रहा था। शोरशराबा सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर आ गए। फिर एक खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर गए और श्रवण कुमार को मौके पर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्श पर सरला और पूजा खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलने पर तत्कालीन आजाद नगर थाना प्रभारी सुखजीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उक्त मामले में अदालत ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed