फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   While crossing the road, the speeding car hit the employee, died

सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने कर्मचारी को टक्कर मारी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
While crossing the road, the speeding car hit the employee, died
हिसार। नेशनल हाईवे 9 पर हिसार-हांसी के बीच विद्या देवी जिंदल स्कूल के सामने शुक्रवार शाम को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने कर्मचारी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण मिलगेट एरिया में रहने वाले 56 वर्षीय प्रदीप कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौप दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रदीप विद्या देवी जिंदल स्कूल में स्टोर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे ड्यूटी खत्म होने पर स्कूल से निकलकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान हिसार से हांसी की तरफ तेज गति में जा रही एक कार ने उनको टक्कर मारी। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed