फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the team reached Kulari to catch electricity theft, the villagers created a ruckus.

Hisar News: कुलेरी में बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम तो ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
When the team reached Kulari to catch electricity theft, the villagers created a ruckus.
अग्रोहा। गांव कुलेरी में बिजली निगम की विजिलेंस टीम छापा मारने पहुंची तो टीम की ग्रामीणों से कहासुनी हो गई। हंगामा होता देख विजिलेंस टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विजिलेंस टीम को गांव से सुरक्षित बाहर निकला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिजली निगम की विजिलेंस टीम वीरवार को बिजली चोरी की शिकायत पर कुलेरी गांव में छापा मारने पहुंची। जहां खंभों पर लगे बिजली के मीटरों को टीम ने जांच शुरू की तो ग्रामीणों ने एतराज जताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। आपस में काफी देर तक कहा सुनी होती रही। ऐसे में हंगामा बढ़ता देखकर विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से टीम को सुरक्षित निकाला। अग्रोहा उपमंडल के उपमंडल अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि बिजली चोरी व मीटर से छेड़छाड़ करवा कर बिजली चलाने के कारण लगातार लाइन लोस बढ़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली की ज्यादा खपत होने के कारण गांव में 20 घंटे बिजली सप्लाई कर दी गई है। बिजली निगम चोरी को लेकर अभियान चला रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed