फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the news was published, the employees came into action and solved the problems of the people

Hisar News: खबर छपी तो हरकत में आए कर्मचारी, लोगों की समस्याएं की दूर

Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 10 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
When the news was published, the employees came into action and solved the problems of the people

विज्ञापन
बालसमंद। बालसमंद सब डिविजन कार्यालय में वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों की मनमानी और लंबित शिकायतों की खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली निगम हरकत में आ गया। बुधवार को निगम के कर्मचारियों ने फील्ड में उतरकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया।
आरटीआई के माध्यम से यह सामने आया था कि सब डिविजन के 20 गांवों में कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो पिछले 27 से 31 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात हैं। इन पर बिजली आपूर्ति बहाल न करने और शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप हैं।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद सीसवाला निवासी कुलदीप की दो महीने से लंबित पिलर बॉक्स स्थानांतरित करने की शिकायत का समाधान कर दिया गया। वहीं, किरतान निवासी विकास रेपस्वाल के घर के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने के लिए कर्मचारियों ने दो दिन का समय मांगा है। डोभी निवासी रमन की लाइन बिछाने का कार्य वीरवार को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी में लगा खुला दरबार
जेई विकास कुमार ने बताया कि बुधवार को डोभी गांव में खुले दरबार के माध्यम से उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी योजना की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं ने योजना में रुचि दिखाते हुए आवेदन भी किए।

एसडीओ बालसमंद को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की कोई भी शिकायत लंबित न रहे। उपभोक्ता चाहें तो मुझे सीधे शिकायत भेज सकते हैं। - विनीत सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, हिसार

बुधवार को स्टोर से सामान निकलवाकर कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष लंबित कार्यों को गुरुवार से शुरू किया जाएगा।- विकास कुमार, जेई, सब डिविजन बालसमंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed