फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   When the farmers found the residence of MP Brijendra locked, the memorandum was pasted on the door.

Hisar News: किसानों ने सांसद बृजेंद्र के आवास पर ताला लगा मिला तो ज्ञापन दरवाजे पर चिपकाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
When the farmers found the residence of MP Brijendra locked, the memorandum was pasted on the door.
हिसार- सांसद बृजेंद्र के आवास के बाहर प्रदर्शन करते किसान
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति ने लघु सचिवालय पर पक्का मोर्चा के 11 वें दिन नारेबाजी कर विरोध जताया। सूरजभान डाया, रणवीर मलिक उमरा, आंनद सिंह सिवानी बोलान, राजेश कनोह के नेतृत्व में किसान सांसद बृजेंद्र सिंह के घर ज्ञापन सौंपने पहुंचे। गेट पर ताला लगा मिला तो किसानों ने उनके दरवाजे पर ज्ञापन को चिपकाया। इसके बाद नारेबाजी कर किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन

पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के नेताओं ने संबोधित कहा कि किसान आंदोलन में मिल जुलकर भाईचारे को मजबूत करना होगा। उस भाईचारे को आगे भी बढ़ाने की जरूरत है। एमएसपी की बड़ी लड़ाई पूरे देश में शुरू करनी होगी। प्रशासन से चार दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। सरसों की खरीद करने से मना कर देने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। धरने को समर्थन देने फतेहाबाद पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की टीम रविंद्र हजरावा, राज्य कमेटी मेंबर, कर्मजीत पहुंचे। हिसार जिले के प्रधान सतीश बेनीवाल ने धरने पर संबोधन किया। पीपली मे होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान हिसार जिले से शामिल होंगे। इस मौके पर कुलदीप झाझड़िया, जगदीश जांगड़ा, रमेश कनोह, मंगतूराम, बिल्लू मुकलान, सुरेश जागलान, कुलदीप कुलेरी, ओम प्रकाश फ्रासी, सीता राम बासड़ा, राजेंद्र कलीरावन सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed