{"_id":"661509e0350bb00918084501","slug":"when-daughter-in-law-asked-reason-for-less-milk-in-hansi-in-laws-beat-her-badly-she-reached-civil-hospital-i-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hansi: बहू ने दूध कम होने का कारण पूछा तो ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा, घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hansi: बहू ने दूध कम होने का कारण पूछा तो ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा, घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंची
Tue, 09 Apr 2024 02:56 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:56 PM IST
सार
मोनिका ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके है और उसके 2 बच्चें भी है। उसने सिर्फ दूध कम होने के बारे में पूछा था, इतना पूछने पर मोनिका के सुसराल वालों ने उसको मारना शुरु कर दिया। मोनिका ने बताया कि उसके सिर में शीशा मारा गया और डंडों से उसके हाथ और कमर पर वार किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद
विस्तार
हांसी के राजपुरा में बहू को सास, पति देवर व देवरानी ने बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। राजपुरा निवासी मोनिका ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर की रसोई में गई तो उसने देखा की दूध कम पड़ा हुआ है तो उसने अपनी सास से पूछा की दूध कम कैसे है तो उसकी सास ने कहा की तु मुझ पर दूध चोरी का आरोप लगा रही है। जिसके बाद मोनिका को उसकी सास व पति ने मिलकर उसको पिटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मोनिका ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके है और उसके 2 बच्चें भी है। उसने सिर्फ दूध कम होने के बारे में पूछा था, इतना पूछने पर मोनिका के सुसराल वालों ने उसको मारना शुरु कर दिया। मोनिका ने बताया कि उसके सिर में शीशा मारा गया और डंडों से उसके हाथ और कमर पर वार किया गया। जिसके बाद मोनिका को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
मोनिका खुद घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसका ईलाज किया और मोनिका ने अपने मायके वालों को भी इसकी सूचना दी। मोनिका ने बताया की पहले भी उसके सुसराल वालों ने उसकी टांग तोड़ दी थी। उस समय भी उसका हांसी के निजी अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ था।
विज्ञापन