फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wheat procurement will start from April 1

1 अप्रैल से होगी गेहूं की खरीद शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from April 1
हांसी। एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह अहलावत ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार आगामी एक अप्रैल से उपमंडल की मंडियों में गेहूं फसल की खरीद शुरू होगी। इसके अलावा चने व जौ की फसल भी एक अप्रैल से ही खरीदी जाएगी, जबकि सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है। सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान प्रदेश में गेहूं, चने, जौ व सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को मंडियों में सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं और कहा गया है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडी में आने वाले किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस बार के रबी खरीद सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी मंडियों का दौरा करके फसल खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed