फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   What was my fault mother.... As soon as it was born in the cold, the newborn was thrown into the canal.

Hisar News: मेरा क्या कसूर था मां.... कड़ाके की ठंड में पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
What was my fault mother.... As soon as it was born in the cold, the newborn was thrown into the canal.
हिसार। मेरा क्या कसूर: स्याहड़वा गांव के पास नहर में मिला नवजात शिशु का शव। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। मां..मेरा क्या कसूर था। मैंने जन्म लेकर क्या गुनाह किया। कड़ाके की ठंड में गैरों सा व्यवहार किया, मरने के लिए पैदा होते ही नहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्याहड़वा के पास सिवानी नहर में एक लड़के नवजात का शव मिला है। इसके बाद नहर विभाग के कर्मचारी महेश ने इसकी सूचना मंगाली पुलिस चौकी को दी। पिछले 22 दिन में नवजात शिशु व भ्रूण मिलने का यह तीसरा मामला है।
विज्ञापन

नहर विभाग के कर्मचारी महेश ने पुलिस को बताया कि वे हेड पर काम कर रहे थे तभी उनको पानी में बच्चा बहता नजर आया। पुलिस की मौजूदगी में नवजात के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार रात 8 बजे तक इस बात का पता नहीं लग पाया था कि यह नवजात कहां से बहता हुआ आया था व किस ने इस नवजात को पानी में फेंका है। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

4 जनवरी को मिठाई के डिब्बे में मिले थे दो लड़कियों के भ्रूण
राजगढ़ मार्ग पर पुलिस नाके के पास बालसमंद नहर पुल के सर्विस मार्ग पर 4 जनवरी दोपहर बाद एक मिठाई के डिब्बे में क्षत-विक्षत दो भ्रूण मिले थे। दोनों भ्रूण लड़कियों के थे, इनके जुड़वा होने का संदेह है। हालांकि अभी तक पुलिस निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगालने में लगी है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। आजाद नगर थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगाना में मिला था नवजात का शव
23 दिसंबर 2022 को जिले के भगाना गांव के जोहड़ किनारे एक नवजात शिशु का शव मिला था। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शिशु को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के निकू में भर्ती कराया था, देर रात शिशु की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अगले दिन गांव जाकर पड़ताल की थी। टीम गांव की एक महिला की मेडिकल जांच भी करवा चुकी है लेकिन, अभी तक इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
नहर पर मिले दो लड़कियों के भ्रूण के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। आजाद नगर थाना पुलिस ने कई जगह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। - रमेश कुमार, आजाद नगर थाना प्रभारी

स्याहड़वा गांव के पास नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला है। इसको नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - शेर सिंह,आईओ, मंगाली चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed