Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Gangwa distributed grant cheques worth

Hisar News: मंत्री गंगवा ने गोशालाओं को वितरित किए `1.20 करोड़ अनुदान के चेक

Mon, 16 Nov 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 16 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Gangwa distributed grant cheques worth
किसान धाम श्रीलाडवा गोशाला में गोशाला संचालकों को चेक वितरित करते कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा। स
हिसार। किसान धाम लाडवा गोशाला में रविवार को अनुदान राशि वितरण समारोह हुआ। इसमें मंत्री रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि रहे। मंत्री ने क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं के संचालकों को चारा अनुदान राशि के रूप में 1 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि के चेक वितरित किए।
विज्ञापन

गंगवा ने कहा कि गो माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सनातन संस्कृति और गौरवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रदेश सरकार गोशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा गो सेवा के इस पवित्र संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, सरपंच रामफल पूनिया, मोहन शर्मा, रघुवीर पूनिया, गोशाला समिति प्रधान उदय सिंह जांगड़ा, राजेंद्र सांगवान सहित कई गो भक्त व नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन गोशालाओं को जारी की गई अनुदान राशि
बरवाला विधानसभा क्षेत्र की जिन गोशालाओं को यह सहायता राशि प्रदान की गई है उनमें बाबा मोतीनाथ गोशाला जुगलान को 19 लाख 64 हजार 385 रुपये, लाडवा गोशाला को 18 लाख 66 हजार 166 रुपये, गोपाल गोशाला टोहाना रोड बरवाला को 17 लाख 45 हजार 323 रुपये, गोरक्षा सेवा समिति अग्रोहा रोड बरवाला को 17 लाख 34 हजार 287 रुपये, शिव गोशाला समिति न्याणा को 16 लाख 78 हजार 4 रुपये तथा राधा कृष्ण गोशाला धांसू को 12 लाख 81 हजार 816 रुपये की राशि दी गई। इसके अतिरिक्त शालीग्राम गोधाम तलवंडी राणा को 10 लाख 72 हजार 687 रुपये, श्याम गो सेवा समिति पंघाल को 5 लाख 18 हजार 686 रुपये और उमा मनोहर गो सेवा सदन तलवंडी राणा को 1 लाख 88 हजार 713 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed