फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance will be active tomorrow, possibility of drizzle in northern districts adjoining Punjab on 5th and 6th

Hisar News: कल सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 5 व 6 को पंजाब से सटे उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance will be active tomorrow, possibility of drizzle in northern districts adjoining Punjab on 5th and 6th
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्र में 4 नवंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के 5 व 6 नवंबर को उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। इसके अलावा विक्षोभ के गुजरने के रात के तापमान में काफी गिरावट आएगी जिससे रात के समय ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में एक चक्रवातीय क्षेत्र अरब सागर पर बना हुआ है, जबकि बंगाल की खाड़ी पर बना समुंद्री तूफान कमजोर होकर बिहार पर चक्रवातीय क्षेत्र के रूप में मौजूद है। 4 नवंबर की सुबह उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मध्य या पूर्वी पंजाब पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इसे अरब सागर से नमी भी मिलेगी। इसके असर से प्रदेश के पंजाब से सटे पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र आदि जिलों में 5 व 6 नवंबर को बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में एक-दो जगह बूंदाबांदी हो सकती है और ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस विक्षोभ के असर से पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होगी। इस वजह से जब यह विक्षोभ आगे निकलेगा तो रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन


-मौसम रहेगा शुष्क
इस विक्षोभ के गुजरने के बाद पहले पखवाड़े में कोई और विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। मगर
दूसरे पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

सिरसा का दिन सबसे गर्म तो गुरुग्राम की रात सबसे ठंडी
उधर सिरसा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed