{"_id":"6440e14d7bcc592fc7083315","slug":"western-disturbance-seen-in-haryana-and-minimum-dropped-by-0-7-degree-celsius-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा, कई जिलों में दर्ज की गई बारिश, किसानों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा, कई जिलों में दर्ज की गई बारिश, किसानों की परेशानी बढ़ी
Thu, 20 Apr 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:23 PM IST
सार
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला है। जिसके कारण कई जिलों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है। वहीं, आज भी तेज हवाओं के साथ मध्यम श्रेणी की बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
अनाज मंडी में भीगा गेहूं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं ओले भी गिरे। बारिश होने से प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 22 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की गतिविधियां हुई
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। बुधवार सुबह से देर रात तक प्रदेश के उत्तरी, दक्षिणी व दक्षिणी पूर्वी जिलों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बिखराव वाली हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री से 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आगे ये रहेगा मौसम
आज पंजाब सटे प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर व चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यहां तेज हवाओं के साथ मध्यम श्रेणी की बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
विज्ञापन
इतनी हुई बारिश, क्षेत्र-बारिश
अंबाला-4.5 एमएम
करनाल-14.0 एमएम
कुरुक्षेत्र-1.0 एमएम
पंचकूला-2.0 एमएम
यमुनानगर-3.5 एमएम