फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance becomes active, there will be rain with strong winds for two days from today

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज से दो दिन तक तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Fri, 27 Dec 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 27 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Western disturbance becomes active, there will be rain with strong winds for two days from today
हिसार। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार व शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो इस कारण से दिन के समय ठंड बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पूर्वी व मध्य राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव से 27 दिसंबर को दक्षिणी जिलों व पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्से में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों होंगी। एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश से कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। वहीं, 28 दिसंबर को पूर्वी व उत्तरी जिलों पर बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। 29 दिसंबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा और दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

कई जिलों में सुबह के समय छाया कोहरा
वहीं, वीरवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालांकि जल्द ही कोहरा छट गया और धूप निकल आई। इस दौरान औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री और न्यूनतम औसत तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहा तापमान
क्षेत्र-अधिकतम-न्यूनतम
अंबाला-22.8-7.6
हिसार-21.3-6.9
करनाल-22.5-5.5
नारनौल-18.8-4.5
रोहतक-20.3-7.4
सिरसा-21.6-5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed