फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active, partly cloudy weather

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आंशिक रूप से छाएंगे बादल

Sun, 09 Mar 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 09 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Western disturbance active, partly cloudy weather
हिसार। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को प्रदेश में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाएंगे और तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि 13 व 17 मार्च को एक के बाद एक दो और विक्षोभ आएंगे, जिस कारण प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ रविवार रात को सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हल्की बर्फबारी और मैदानी राज्यों पर केवल आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। इसके पीछे दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 13 मार्च को सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 13-16 मार्च के दौरान कहीं कहीं बारिश और तेज हवाएं चलने साथ ही साथ गरज चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है। तापमान में वृद्धि और अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चलने से गरज चमक के बादल बनेंगे। इस विक्षोभ का असर हरियाणा के पंजाब से सटे इलाकों पर ज्यादा देखने को मिलेगा, जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों पर आंशिक असर रहेगा। इसके बाद जैसे ही यह विक्षोभ आगे निकलेगा, उसके पीछे 17 मार्च को भी एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। यानी आने वाले दिनों में लगातार मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। आने वाले तीन चार दिनों में हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान में लगातार उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed