हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: आज और कल बूंदाबांदी की संभावना, फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी
हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम परिवर्तशीत रहने की संभावना है। प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में सोमवार व मंगलवार को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट में आएगी। इसके बाद 29 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक कमजोर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी पंजाब पर बना हुआ है। इससे दक्षिण पूर्वी नमी वाली हवाएं और बीच-बीच में दक्षिणी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। विपरीत दिशाओं की हवाओं के मिश्रण से मौसम में बार-बार बदलाव और आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है।
इस विक्षोभ का असर 27 फरवरी तक रहेगा। इस विक्षोभ से प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में 26 व 27 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 29 फरवरी रात्रि को एक नये मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश भर में 1 से 3 मार्च के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके बाद फिर से धुंध और ठंड बढ़ेगी।
दिन व रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचा
रविवार को दिन भर धूप व बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम रहा।
इन जिलों में मौसम का हाल
झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई है। मौसम में ठंडक है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।
सोनीपत में सुबह से ही धूप खिली हुई है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 101 पर था।
रेवाड़ी में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम ठंडक भरा है। हवाएं भी चल रही हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
नारनौल क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए है। नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
करनाल में सुबह हल्के बादल थे लेकिन तेज धूप निकली हुई है, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
अंबाला में भी सुबह से धूप निकली हुई है। तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अभी कुछ दिनों तक मौसम खुश्क रहेगा।