फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather will change on yesterday night

21 मार्च की रात से बदलेगा मौसम, तीन दिन तक रहेगी हल्की बारिश की संभावना

Sat, 20 Mar 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
weather will change on yesterday night
21 मार्च की रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने, बीचबीच में आंशिक बादल छाने व हवा चलने की संभावना है। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 21 मार्च देर रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 22 से 24 मार्च के बीच हवा व गरज-चमक के साथ प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

उधर शुक्रवार को जिले में मौसम साफ रहा। इस कारण से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आई और यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed