{"_id":"6054fa298ebc3ecbaa3c455d","slug":"weather-will-change-on-yesterday-night-hisar-news-rtk6007143188","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 मार्च की रात से बदलेगा मौसम, तीन दिन तक रहेगी हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 मार्च की रात से बदलेगा मौसम, तीन दिन तक रहेगी हल्की बारिश की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 मार्च की रात से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने, बीचबीच में आंशिक बादल छाने व हवा चलने की संभावना है। मगर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 21 मार्च देर रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 22 से 24 मार्च के बीच हवा व गरज-चमक के साथ प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
उधर शुक्रवार को जिले में मौसम साफ रहा। इस कारण से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि रात के तापमान में मामूली गिरावट आई और यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।