फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather to change in Haryana from today, Yellow-Orange alert issued for three days

हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम: तीन दिन के लिए येलो-ओरेंज अलर्ट जारी, 8 अक्तूबर तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

Sun, 05 Oct 2025 08:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 05 Oct 2025 08:17 AM IST
सार

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।

विज्ञापन
Weather to change in Haryana from today, Yellow-Orange alert issued for three days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रविवार को मौसम में बदलाव दिखेगा। प्रदेश भर में 8 अक्तूबर तक बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए येलो -ओरेंज अलर्ट जारी किया है।इधर, सिरसा में शनिवार की सुबह इस सीजन की पहली धुंध छाई। यहां दृष्यता करीब 20 मीटर रही।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके असर से दक्षिणी पंजाब व उत्तरी राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व अरब सागर में भी कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। इस कारण विक्षोभ को अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनाें तरफ से भरपूर नमी मिलेगी।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। 5 अक्तूबर की अल सुबह से इस विक्षोभ का असर दिखने लगेगा। 8 अक्तूबर को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। 9 अक्तूबर के बाद तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है जिसके बाद सरसों- चने की बिजाई के लिए मौसम अनुकूल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बासमती की खुशबू के लिए धुंध बेहतर
जिले में शनिवार को मौसम में बड़ा बदलाव दिखा। धुंध का असर सुबह 9 बजे तक बना रहा। दिवाली के आसपास आने वाली धुंध शनिवार सुबह देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने इसका कारण वायुमंडल में नमी की अधिकता को बताया है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों ने धुंध को किसानों के लिए फायदेमंद बताया।


उनका कहना है कि धुंध के कारण बासमती चावल की खुशबू बढ़ेगी और चावल की कीमत में उछाल आएगा। हालांकि, कुछ लोगों ने इसे स्मॉग भी बताया लेकिन कृषि विभाग सिरसा के उपनिदेशक डाॅ. सुखदेव कंबोज ने कहा कि अभी एक प्रतिशत भी धान मुश्किल से निकला है। ऐसे में स्मॉग संभव नहीं है। जो धुंध आज आई है, वह मौसम में बदलाव के चलते संभव हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed