{"_id":"641b4b723dcbf30b060e7f58","slug":"weather-orange-and-yellow-alert-issued-in-the-state-on-march-24-and-25-hisar-news-c-21-hsr1007-86665-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम : 24 व 25 मार्च को लेकर प्रदेश में ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम : 24 व 25 मार्च को लेकर प्रदेश में ऑरेंज व येलो अलर्ट किया जारी
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी पाकिस्तान व पश्चिमी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके असर से प्रदेश के दक्षिण व दक्षिण पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा पश्चिमी जिलाें में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। भारतीय मौसम विभाग ने 24 व 25 मार्च को प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार को देखते हुए ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 29 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और ऊपरी वायुमंडल में 120 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने वाली जेट धाराओं का रुख दक्षिणी होने से न केवल उत्तरी भारत में बल्कि मध्य और दक्षिणी भारत मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। इन जेट धाराओं ने देश भर में तापमान को नीचे गिरा दिया है। इस कारण से तेज गति से हवाएं चलने और बारिश के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक कम दबाव का क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान व पश्चिमी राजस्थान पर बन गया है। इसके असर से बुधवार को नारनौल, झज्जर, महेंद्रगढ़, बावल, नांगल चौधरी, अटेली, सतनाली, कनीना आदि में हल्की बारिश हुई। इसके अलावा हिसार, चरखी दादरी, भिवानी आदि में बादल छाए रहे।
दिन व रात के तापमान में आई गिरावट
लगातार हो रही बारिश संबंधी गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा अधिकतम तापमान 25.6 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।